Table of Contents
UPSC CSE Exam Pattern & Syllabus: ये रहा यूपीएससी का पैटर्न और सिलेबस, जानें डिटेल में
UPSC Civil Services Exam Pattern & Syllabus: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2022 (IAS Prelims Exam Pattern 2022)
IAS Prelims परीक्षा के पहले पेपर में उम्मीदवारों से भारतीय इतिहास, अर्थशास्त्र, भारत और विश्व का भूगोल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारतीय राजनीति, समसामयिक मामले और पर्यावरण पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें, 100 प्रश्न आते हैं, जिसके लिए 200 अंक मिलते हैं। वहीं दूसरे प्रश्न में रीजनिंग, एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव पर आधारित 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, इसके लिए भी 200 अंक मिलते हैं। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलता है।
हर साल प्रीलिम्स परीक्षा में इस सेक्शन से लगभग 10 -12 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस सेक्शन की तैयारी ध्यान पूर्वक करनी चाहिए।
– इस सेक्शन के Ancient History में प्राचीन सभ्यताएं, वैदिक काल, बौद्ध और जैन धर्म की विशेषताएं, मंदिर निर्माण का स्वरूप, प्राचीन कल में दक्षिण भारत के राज्य, मौर्य वंश, गुप्त वंश, प्रतिहार, चोल, चेरा, पंड्या साम्राज्य, संगम जैसे टॉपिक महत्वपूर्ण हैं।
– इसके Medieval History में महत्वपूर्ण टॉपिक दिल्ली सल्तनत, मुग़ल काल, तुगलक वंश, सूफी आन्दोलन, राजस्थान के शासक, प्रमुख युद्ध, प्रमुख शासकों के प्रशासन के बारे में, यूरोपियन शक्तियों का भारत आगमन व उनके बीच संघर्ष, भारत में कंपनी शासन का उदय, 1857 के संघर्ष के कारण व बदलाव, कांग्रेस पार्टी के गठन से जुड़े तथ्य, सामाजिक आन्दोलन और उनसे जुड़े नेता।
– इस सेक्शन से हर साल 12 से 15 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें हिमालय और अरावली पर्वत, भारतीय नदियां, मानसून, खनिज संपदा, विश्व का भूगोल भी समझना जरूरी है। इसके अलावा विश्व से संबंधित प्रशांत महासागर बेल्ट, मध्य अटलांटिक रिज, प्रमुख वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण बंदरगाह, निर्यातक और निर्माता के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है।
3. भारतीय राजनीति और शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति
यह सेक्शन भी बहुत महत्वपूर्ण है, इससे भी करीब 15 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रमुख टॉपिक में सरकार कैसे काम करती है, केंद्र और राज्य संबंध किस तरह हैं, संविधान कैसे कार्य करता है, कानून कैसे बनते है, देश कैसे चलता है, शामिल है। वहीं, भारत के नागरिकों को मिलने वाले अधिकार और उनसे जुड़े मुद्दे, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, सामाजिक क्षेत्र की पहल Aadhaar और Right to Privacy और संविधानिक अनुच्छेदों को याद करना भी बहुत जरूरी है।
– इस सेक्शन में 15 से 18 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें, आर्थिक और सामाजिक विकास गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, रोजगार दर, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी, प्रवासन डेटा, बाल लिंग अनुपात से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
5. पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे
– इस सेक्शन में हाल के समय में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ी है। इसमें प्रमुख रूप से पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन, जैव-विविधता हॉटस्पॉट, इन-सीटू एक्स-सीटू संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग की अवधारणाएं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस सेक्शन की तैयारी के लिए आप यूएनएससी के शिखर सम्मेलन, आईपीसीसी की रिपोर्ट, भारत वन राज्य रिपोर्ट, नीति आयोग की पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।
इस सेक्शन से भी करीब 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी तैयारी के लिए आप क्लास 10 तक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पढ़ सकते हैं। साथ ही परमाणु ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा पर भी अपनी नजर बनाए रखें। टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
IAS Prelims CSAT syllabus
प्रीलिम्स परीक्षा के CSAT 200 नंबर का होता है। इस पेपर को पास करने के लिए 66 नंबर यानी 33% नंबर लाने होते है।
इस पेपर में सबसे ज्यादा प्रश्न कॉम्प्रिहेंशन से ही पूछे जाते हैं। इसमें उम्मीदवारों की एकाग्रता की जांच की जाती है और यह भी देखा जाता है कि अभ्यर्थी कैसे एक कॉम्प्रिहेंशन पढ़कर उसमें दिए गए सन्देश को समझ पाता है। इसकी तैयारी आप प्रैक्टिस से कर सकते हैं।
2. इंटरपर्सनल स्किल इंक्लूडिंग कम्युनिकेशन स्किल
यह सेक्शन में उम्मीदवारों के कम्युनिकेशन स्किल की परीक्षा ली जाती है। इसमें यह जांचने की कोशिश होती है कि उम्मीदवार किस तरह कम शब्दों में अपनी बात दूसरों को समझा सकता है। इसकी तैयारी में NCERT बुक्स आपकी मदद करेंगी।
3. लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी
यह सेक्शन में उम्मीदवारों के लॉजिकल रीजनिंग को जांचा जाता है। क्योंकि वे प्रशासनिक सेवा में जा रहे हैं, इसलिए उनके तार्किक सोच का परीक्षण बहुत ही जरूरी है।
एक आईएएस अधिकारी से सबसे ज्यादा उम्मीद, सही डिसीजन की होती है। किसी भी समस्या का सबसे सटीक आकलन और उसका निवारण, वो भी निष्पक्ष और तार्किक तरीके से। यहां पर उम्मीदवारों में इस काबिलीयत को परखा जाता है।
5. जनरल मेंटल एबिलिटी
इस सेक्शन में उम्मीदवारों का यह टेस्ट किया जाता है कि एक व्यक्ति कैसे सीखता है, कैसे निर्देशों को समझता है और समस्याओं को हल करता है। सामान्य मानसिक क्षमता के परीक्षणों में ऐसे पैमाने शामिल हैं जो विशिष्ट निर्माणों जैसे कि मौखिक, यांत्रिक, संख्यात्मक, सामाजिक और स्थानिक क्षमता को मापते हैं।
6. डाटा इंटरप्रिटेशन एंड डाटा सुफ्फिसिएन्सी
यह सेक्शन बहुत ही महत्वपूर्ण है और इससे हर वर्ष प्रश्न पूछे जाते है। डाटा इंटरप्रिटेशन, सही पॉलिसी मेकिंग के लिए बहुत ही जरूरी है, इसलिए इसका परिक्षण भी किया जाता है। इसके लिए आपको चार्ट, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता जानकारी होनी चाहिए।